आइजीआइएमएस : डीएम कोर्स में दो की बजाय पांच सीटों पर होगा नामांकन, बढ़ेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या

Edited by ANAND TIWARY
Updated:
विज्ञापन

आइजीआइएमएस के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में सुपर स्पेशियलिटी डीएम कोर्स में सीटों की संख्या बढ़ा दी गयी हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना आइजीआइएमएस के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में सुपर स्पेशियलिटी डीएम कोर्स में सीटों की संख्या बढ़ा दी गयी हैं. अब यहां सीटों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है. पहले यहां दो सीटों पर नामांकन होता था. इसी वर्ष नये सत्र से इन पांच सीटों पर नामांकन होगा. यह जानकारी गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ वीएम दयाल ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी. डॉ वीएम दयाल ने बताया कि संस्थान के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में 2011 में दो सीटों पर डीएम कोर्स में नामांकन की अनुमति मिली थी. तब से दो सीटों पर ही नामांकन होता था. इसी वर्ष से पांच सीटों पर नामांकन की मंजूरी मिली है. इससे राज्य के जिला स्तरीय शहरों में भी पेट के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा लोगों को मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND TIWARY

लेखक के बारे में

By ANAND TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन