लालू-राबड़ी के बाद तेज प्रताप यादव ने भी छोड़ी सरकारी सुरक्षा, सरकार पर डाली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
Tej Pratap Yadav reality show

तेज प्रताप यादव, जेजेडी सुप्रीमो

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बाद अब तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है. सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अब उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी सरकार की होगी.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: बिहार में सरकारी सुरक्षा को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है. इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी अपनी सरकारी सुरक्षा लौटाने का फैसला कर चुके हैं. बिहार सरकार की ओर से तेज प्रताप यादव को एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया था. अब उन्होंने इस सुरक्षा व्यवस्था को वापस कर दिया है और सुरक्षाकर्मी को शासन के हवाले कर दिया गया है.

तेज प्रताप यादव का x पोस्ट

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

तेज प्रताप यादव ने अपने फैसले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने अपनी पूरी सुरक्षा व्यवस्था का परित्याग कर दिया है.

बिहार लौटते ही वापस कर दी सुरक्षा

पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह मामला पहले से बिहार सरकार के संज्ञान में था. उन्होंने बताया कि बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन राज्य लौटने के बाद उन्होंने अपनी इच्छा से पूरी सुरक्षा व्यवस्था वापस कर दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सरकार से क्या बोले

तेज प्रताप यादव ने कहा कि अब उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी सरकार की होगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है.

हाल ही में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा लौटाई थी. अब तेज प्रताप यादव के इसी तरह का कदम उठाने के बाद बिहार की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर चर्चा और तेज हो गई है. आने वाले दिनों में इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी और बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें: ‘खान सर ने भाई को मरवाया और मुझे जेल में खत्म करना चाहते थे’, रौशन आनंद का प्रभात खबर पर बड़ा खुलासा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रौशन आनंद, खान सर पर लगाए कई बड़े आरोप, CBI जांच की मांग की

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन