जमशेदपुर: पुलिस से पिस्टल छीन अपराधी ने की फायरिंग, जवाबी गोलीबारी में पैर में लगी गोली
मौके पर पुलिस टीम
Jamshedpur News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बरामदगी के दौरान गिरफ्तार अपराधी जसप्रीत उर्फ गबरू ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी. बचाव में पुलिस ने भी चलाई गोली. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
जमशेदपुर से निखिल सिन्हा की रिपोर्ट
Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कचरा डिपो के पास छिनतई किए गए गहने और फर्जी नंबर प्लेट की बरामदगी करने गई पुलिस टीम पर गिरफ्तार अपराधी जसप्रीत उर्फ गबरू ने पुलिस की पिस्टल छीन कर फायरिंग कर दी. जसप्रीत के फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिससे गबरू के बाएं पैर में गोली लगी. पुलिस ने घायल गबरू को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. मामला मंगलवार की तड़के 3:30 बजे की है.
चेन स्नैचिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को सिदगोड़ा पुलिस ने महिला से चेन छीन कर भाग रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान गबरू ने पुलिस को बताया कि कचरा डिपो के पास छिनतई किए गए गहने, नंबर प्लेट और बाइक को छुपा कर रखा है.
बरामदगी के दौरान छीनी पिस्टल
जानकारी मिलने के बाद सिदगोड़ा पुलिस गबरू को समान बरामदगी के लिए कचरा डिपो पर ले कर आया. जहां नंबर प्लेट, बाइक और कुछ सामान बरामदगी के बाद गबरू ने सिदगोड़ा थाना के पदाधिकारी से पिस्टल छीन कर पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया. इसी दौरान जवान ने भी जवाबी फायरिंग किया, जिससे गबरू के पैर में गोली लग गई, जिससे वो घायल हो कर गिर गया.
कई थानों की पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी, एएसपी, टेल्को, सीतारामडेरा, गोलमुरी, बर्मामाइन्स, बिस्टुपुर, बिरसानागर, कदमा समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है.
ये भी पढ़ें: Palamu: पेयजल संकट से आक्रोशित कोनवाई के ग्रामीणों ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ को किया 6 घंटे जाम
ये भी पढ़ें: विनीत हत्याकांड में पुलिस ने दिलीप तिवारी को रिमांड पर लेकर किया पूछताछ, थाना परिसर से पैदल जेल पहुंचाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










