Palamu: पेयजल संकट से आक्रोशित कोनवाई के ग्रामीणों ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ को किया 6 घंटे जाम

Updated:
विज्ञापन
Palamu News

ग्रामीणों को समझाते अधिकारी

Palamu: पलामू के कोनवाई गांव में पेयजल संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ को करीब 6 घंटे तक जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से स्थायी समाधान और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Palamu: भीषण गर्मी और तीखी धूप के बीच बूंद-बूंद पानी को तरस रहे कोनवाई गांव के ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा. गांव में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट से नाराज ग्रामीणों ने कोनवाई बस स्टैंड के समीप पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया. ग्रामीण सड़क पर ही धरने पर बैठ गये, जिससे करीब छह घंटे तक इस मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गयी. बस, ट्रक और निजी वाहनों में सवार यात्री भीषण गर्मी में फंसे रहे.

शोपीस बनीं नल-जल योजनाएं, खाली बर्तन लेकर बैठीं महिलाएं

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च किये गये हैं. इसके बावजूद धरातल पर स्थिति शून्य है. जलमीनार और नल-जल योजनाएं सिर्फ शोपीस बनकर रह गयी हैं. सरकारी दावों के विपरीत ग्रामीणों को एक बूंद पानी तक नसीब नहीं हो रहा है. मजबूरन ग्रामीणों को इस चिलचिलाती धूप में आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा. आक्रोशित महिला और पुरुष अपने घरों से खाली बाल्टी, डेग और अन्य बर्तन लेकर सड़क के बीचों-बीच बैठ गये हैं. प्रदर्शनकारी जिला प्रशासन और पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

ठोस आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

जाम स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं आते और पेयजल आपूर्ति बहाल करने का कोई ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका यह आंदोलन और चक्का जाम जारी रहेगा. दूसरी ओर, अचानक हुए इस रोड जाम के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को ले जा रहे वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. काफी देर तक मौके पर किसी प्रशासनिक अधिकारी या स्थानीय जनप्रतिनिधि के नहीं पहुंचने से जाम की स्थिति बनी रही. करीब 6 घंटे बाद जाम हटा.

ये भी पढ़ें…

सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद पलामू में गम का माहौल

विनीत हत्याकांड में पुलिस ने दिलीप तिवारी को रिमांड पर लेकर किया पूछताछ, थाना परिसर से पैदल जेल पहुंचाया

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola