jamshedpur news : 15 अक्तूबर तक बालू उठाव पर रोक

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

प्रदूषण मानकों की अनदेखी पर नपेंगे क्रशर व ईंट भट्ठे

विज्ञापन

jamshedpur news :

उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. सोमवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में उन्होंने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ नियमित अभियान चलाने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. बैठक में बताया गया कि मॉनसून को देखते हुए जिले के सभी बालू घाटों से 15 अक्तूबर तक बालू का उठाव नहीं होगा. उपायुक्त ने बालू घाटों, खनन प्रभावित क्षेत्रों और प्रमुख परिवहन मार्गों पर विशेष निगरानी रखने तथा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया. इस दौरान बताया गया कि एक माह में 906 टन अवैध खनिज और 24 वाहन जब्त किये गये हैं. वहीं, बैठक में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के दो क्रशर और दो ईंट भट्ठों का औचक निरीक्षण किया गया है. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अनियमितता पाये जाने पर क्रशर और ईंट भट्ठों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola