jamshedpur news : बिरसानगर की पीएम आवास योजना में गृह प्रवेश की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

19 जून को इन 322 लाभुकों को नये घर की चाबी एवं आवंटन पत्र दिया जायेगा

विज्ञापन

jamshedpur news :

बिरसानगर स्थित पीएम आवास योजना में गृह प्रवेश की तैयारी शुरू हो गयी है. इसे लेकर संबंधित विभाग ने योजना के प्राथमिक ब्लॉक 8 और 23 के 644 नवनिर्मित आवासों का 19 जून को गृह प्रवेश का कार्यक्रम करने का निर्देश जमशेदपुर अक्षेस को दिया है. इसके बाद जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने योजना स्थल का निरीक्षण किया और जुडको के एपीएम, ब्लॉक 8 और 23 के संवेदक, नाली निर्माण के संवेदक, सिटी मैनेजर, सीएलटीसी विशेषज्ञ, इंजीनियरिंग विंग के अभियंता को 19 जून के गृह प्रवेश के कार्यक्रम के सफल आयोजन करने से संबंधित दिशा-निर्देश दिये. विदित हो कि ब्लॉक 8 और ब्लॉक 23 में पूर्ण हुए 644 आवासों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम करना तय हुआ है, जिसमें कुल 322 लाभुकों द्वारा पूर्ण राशि जमा की जा चुकी है. 19 जून को इन 322 लाभुकों को नये घर की चाबी एवं आवंटन पत्र दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola