गया में पीडीएस डीलरों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, अंबिका यादव बने बिहार संयोजक
सम्मेलन में मौजूद लोग.
Gayaji News: सम्मेलन में 30 हजार रुपये मानदेय, बकाया मार्जिन मनी भुगतान और अनुकंपा नियुक्ति में उम्र सीमा समाप्त करने समेत 11 मांगों पर प्रस्ताव पारित किया गया.
गया से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट Gayaji News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को गया-नवादा रोड स्थित खटकाचक बाइपास के निकट एक निजी भवन में जिला एवं प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री डॉ. विजय कुमार यादव ने किया.
सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं तथा गया जिले के सभी अनुमंडलों एवं प्रखंडों के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों डीलरों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नालंदा जिले के वरिष्ठ जन वितरण प्रणाली विक्रेता एवं आंदोलनकारी अंबिका यादव थे.
संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र कुमार व महामंत्री विजय यादव बने
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने अंबिका यादव को संयुक्त मोर्चा का बिहार प्रदेश संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. साथ ही, गया जिला संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार सिंह तथा महामंत्री पद पर डॉ. विजय कुमार यादव के नाम की भी सर्वसम्मति से घोषणा की गई.
मुख्य अतिथि अंबिका यादव ने प्रत्येक जिले में संयुक्त मोर्चा का गठन शीघ्र पूरा करने तथा संगठन को जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने गुटबाजी समाप्त कर चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से सरकार के समक्ष लंबित मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने पर बल दिया.
अतिरिक्त कमीशन भुगतान करने की मांग
सम्मेलन में पीडीएस विक्रेताओं की 11 सूत्री मांगों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए. प्रमुख मांगों में पीडीएस डीलरों को 30 हजार रुपये मासिक मानदेय देने, अनुकंपा नियुक्ति में आयु सीमा समाप्त करने, माप-तौल नवीकरण को निशुल्क करने, लाइसेंस नवीकरण हेतु विशेष शिविर लगाने, बिजली बिल एवं दुकान किराया में सरकारी सहायता प्रदान करने, बकाया मार्जिन मनी तथा सितंबर 2025 से बढ़ाए गए 47 रुपये अतिरिक्त कमीशन का भुगतान करने की मांग शामिल है.
सम्मेलन में ये रहे मौजूद
सम्मेलन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष दशरथ पासवान, प्रदेश महामंत्री दयानंद प्रसाद समेत विभिन्न जिलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने संबोधित किया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बढ़न यादव, मुन्ना सिंह यादव, सुरेंद्र कुमार सिंह यादव, कामाख्या नारायण सिंह, मौर्य प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह, अनिल चौधरी, जमुना मंडल, अखिलेश सिंह, उदय नारायण सिंह, सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: ‘खान सर ने भाई को मरवाया और मुझे जेल में खत्म करना चाहते थे’, रौशन आनंद का प्रभात खबर पर बड़ा खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










