हाजीपुर में गलवान के शहीद जय किशोर सिंह की छठी पुण्यतिथि मनाई गई, पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

Hajipur News: वैशाली के महुआ में पूर्व सैनिक संघ ने गलवान घाटी के शहीद जय किशोर सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. शहीद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया.

विज्ञापन

Hajipur News: (दिलीप कुमार) महुआ में पूर्व सैनिक संघ की ओर से आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में गलवान घाटी में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त शहीद जय किशोर सिंह की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम में शामिल पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य लोगों ने शहीद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया.

पूर्व सैनिक संघ के नेतृत्व में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह.

सोमवार की शाम आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने की. इस अवसर पर अवधेश कुमार चौरसिया, शंकर मालाकार, राहुल कुमार, हरि कुमार, मंटू मौर्य, नागेश्वर राय, रविंद्र प्रसाद, रामशंकर राय, अनिरुद्ध सिंह, जय प्रकाश, दीपू दत्त चौधरी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

युवाओं के लिए प्रेरणा है शहीद का बलिदान

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीद जय किशोर सिंह का साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान हमेशा देश के युवाओं को प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने कहा कि देश ऐसे वीर सपूतों के त्याग को कभी नहीं भूल सकता और उनकी शहादत सदैव राष्ट्रभक्ति की मिसाल बनी रहेगी.

शहीदों के सम्मान का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीदों के सम्मान और उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन