पटना के खुसरूपुर में डिलीवरी बॉय की मौत के बाद हंगामा, ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

डिलीवरी बॉय की मौत के बाद हंगामा करते परिजन

Patna News: पटना के खुसरूपुर में सड़क हादसे में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय शंकर पासवान की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ. दुर्घटना में शामिल हाईवा जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Patna News: (नवीन कुमार की रिपोर्ट) फतुहा-बख्तियारपुर पुरानी स्टेट हाईवे पर हुए सड़क हादसे में फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी बॉय की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. मुआवजे की मांग और घटना के विरोध में सोमवार को लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. बाद में पुलिस और कंपनी अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को कुर्था गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने बाइक सवार फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय शंकर पासवान (25 वर्ष), निवासी बैकटपुर को कुचल दिया था. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

टायर जलाकर किया प्रदर्शन

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर टायर जलाकर यातायात बाधित कर दिया. सड़क जाम होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हो गया.

पुलिस ने समझाकर कराया जाम समाप्त

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने फ्लिपकार्ट के अधिकारियों और वरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया.

बालू माफियाओं के हाईवा पर उठे सवाल

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना था कि बालू माफियाओं के हाईवा वाहन दिन-रात सड़कों पर बेलगाम दौड़ते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थनीय पुलिस का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है. ग्रामीणों ने ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

हाईवा जब्त, चालक की तलाश जारी

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल हाईवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है. फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें: जहानाबाद के मखदुमपुर में डकैती: हथियार के बल पर परिवार को बनाया बंधक, गहने और नकदी लेकर फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन