Patna News : शिक्षक के घर से 15 लाख के गहनाें व 25 हजार कैश की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Patna News : शिक्षक के घर से 15 लाख के गहनाें व 25 हजार कैश की चोरी

अपने दादा के अंतिम संस्कार में गांव गये एक शिक्षक सुधीर कुमार के फ्लैट से चोरों ने करीब 15 लाख के गहनों व 25 हजार नकद की चोरी कर ली.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : डॉनबॉस्को स्कूल के शिक्षक सुधीर कुमार के फ्लैट से चोरों ने करीब 15 लाख के गहनों व 25 हजार नकद की चोरी कर ली. सुधीर कुमार नॉर्थ एसके पुरी रोड नंबर-5डी स्थित आशा सदन में किराये पर रहते हैं. वह दादा के अंतिम संस्कार के लिए सीवान के पंचरूखी के भरतपुरा हकमा स्थित पैतृक घर गये हुए थे. इसी दौरान उनके फ्लैट में चोरी हो गयी. चोरी गये गहनों की कीमत करीब 15 लाख थी. इस संबंध में सुधीर कुमार ने श्रीकृष्णापुरी थाने में केस दर्ज कराया है.

जज के आवास से बैग व साइकिल चोरी

राजेंद्र नगर में रहने वाले एक जज के आवास से बदमाशों ने कर्मी का बैग व साइकिल चोरी कर ली. इसके बाद कर्मी का खाली बैग एक निर्माणाधीन मकान से बरामद किया गया. लेकिन, साइकिल नहीं मिली. इस मामले में जज के पेशकार ने कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

महिला गयी पूजा करने, घर में हुई चोरी

कदमकुआं थाने के जगत नारायण रोड स्थित मीरा भवन में रहने वाली पूजा कुमारी पूजा करने के लिए गयीं और इस दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर चांदी के सिक्के, मूर्ति, जमीन के कागजात व अन्य सामान चुरा लिये. पूजा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन