Patna News : सायरन की आवाज सुनते ही टेबुल-बेंच के नीचे छिपे गये विद्यार्थी

Updated:
विज्ञापन
Patna News : सायरन की आवाज सुनते ही टेबुल-बेंच के नीचे छिपे गये विद्यार्थी

भारत-पाक के बीच तनाव के मद्देनजर बुधवार को विभिन्न स्कूल में मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान युद्ध की स्थिति में बचाव को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया.

विज्ञापन

पटना. सायरन की आवाज होते ही स्कूल ग्राउंड में खड़े सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने झुक कर अपने सिर को हाथों से छिपाया. दोबारा सायरन बजते ही विद्यार्थियों ने टेबुल और बेंच के नीचे बैठकर खुद को सुरक्षित किया.यह नजारा बुधवार की सुबह शहर के दरियापुर स्थित पटना कॉलेजिएट हाइस्कूल में देखने को मिला. स्कूल की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन कर युद्ध की स्थिति में बचाव को लेकर विद्यार्थियों को ज���गरूक किया गया. इस दौरान एनसीसी के एसोसिएट ऑफिसर डॉ संजय कुमार सिंह ने माॅक ड्रिल की कमान संभाली. एनसीसी कैडेट्स ने युद्ध के दौरान आपात स्थिति में खुद को बचाने को लेकर डेमो दिया. स्कूल के प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन ने मॉक ड्रिल से पहले बच्चों को चेतना सत्र में होने वाले मॉक ड्रिल की जाकनारी देते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के इतिहास से भी अवगत कराया.

छात्र-छात्राओं ने लहराया तिरंगा

पटना काॅलेजिएट की छात्राओं ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ किया गया ”ऑपरेशन सिंदूर” का जश्न हाथों में तिरंगा लेकर लेकर भारत के समर्थन में नारे लगाते हुए मनाया.इससे पहले स्कूल के प्राचार्य अफजल सआदत हुसैन ने चेतना सत्र में पहलगाम हमले के बाद मंगलवार की मध्य रात्रि में भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त करने की जानकारी अखबार पढ़कर दी. उन्होंने बच्चों से कहा कि मॉक ड्रिल में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपने घरों में भी अभिभावकों को जानकारी दें, ताकि घरों में युद्ध के दौरान आपात स्थिति में अपना बचाव किया जा सके. उन्होंने बताया कि 1971 के युद्ध में भारत ने कैसे बांग्लादेश को आजाद कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन