Patna News : पीएमसीएच से तीन जगहों पर जुड़ेगा डबल डेकर फ्लाइओवर
Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 12 Jun 2025 1:32 AM
डबल डेकर फ्लाइओवर चालू होने से अशोक राजपथ में सफर आसान हो गया है. दिसंबर में पीएमसीएच से इसकी पहली कनेक्टिविटी पूरी होगी.
प्रमोद झा,पटना : सूबे के पहले डबल डेकर फ्लाइओवर के चालू होने से अशोक राजपथ में गांधी मैदान से पटना सायंस कॉलेज तक का सफर आसान हो गया है. अब गांधी मैदान से पटना विवि की दूरी पहले जहां 30 से 35 मिनट में पूरी होती थी, अब मात्र चार मिनट में पूरी हो रही है. वहीं, गांधी मैदान की तरफ आने में मात्र तीन मिनट लग रहे हैं. इसके चालू होने से अशोक राजपथ में ट्रैफिक दबाव से बड़ी राहत मिली है. पीएमसीएच में इलाज कराने के लिए जानेवालों को अब जाम नहीं झेलना पड़ेगा. साथ ही पटना विवि, एनआइटी में छात्रों को आने-जाने की सुविधा बढ़ गयी है. नीचे सर्विस रोड में जाम से परेशान कारोबारियों को भी कारोबार करने में सहूलियत हुई है. पीएमसीएच में इलाज कराने के लिए जानेवाले लोगों की सुविधा के लिए इस फ्लाइओवर से तीन जगहों पर कनेक्टिविटी देने का काम शुरू होगा. दोनों तल्लों से यह व्यवस्था की जा रही है. अंजुमन इस्लामिया हॉल के पूरब व पश्चिम के अलावा पीएमसीएच गेट नंबर-2 के पास रैंप बना कर पार्किंग के पास उतारा जायेगा. अंजुमन इस्लामिया हॉल के पश्चिम में राधा-कृष्ण मंदिर के पास बन रही पार्किंग को दिसंबर तक जोड़ दिया जायेगा. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के सूत्र ने बताया कि मेट्रो से जगह मिलने पर काम शुरू होगा. फ्लाइओवर से पार्किंग की दूरी 75 से 100 मीटर है. पार्किंग तक जाने के लिए तीन पाये बना कर रैंप के सहारे जोड़ा जायेगा.
मेट्रो के स्ट्रेच में जगह को लेकर काम में बाधा
डबल डेकर फ्लाइओवर पटना सायंस कॉलेज तक तैयार है. लेकिन सायंस कॉलेज के पास मेट्रो के काम होने से जगह नहीं मिलने पर रैंप तैयार नहीं हुआ है. वहां 83 मीटर का रैंप बनना है. इससे गांधी मैदान की ओर से जानेवाले लोगों को पटना विवि के पास ही उतरना पड़ रहा है. पीएमसीएच गेट नंबर-2 के पास गायनी विभाग की बिल्डिंग हटाने के बाद ही रैंप का काम शुरू होगा.मेट्रो के स्ट्रेच में जगह को लेकर काम में बाधा
डबल डेकर फ्लाइओवर पटना सायंस कॉलेज तक तैयार है. लेकिन सायंस कॉलेज के पास मेट्रो के काम होने से जगह नहीं मिलने पर रैंप तैयार नहीं हुआ है. वहां 83 मीटर का रैंप बनना है. इससे गांधी मैदान की ओर से जानेवाले लोगों को पटना विवि के पास ही उतरना पड़ रहा है. पीएमसीएच गेट नंबर-2 के पास गायनी विभाग की बिल्डिंग हटाने के बाद ही रैंप का काम शुरू होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










