Patna News : चोरी की स्कूटी पर लगाया कार का नंबर

Updated:
विज्ञापन
Patna News : चोरी की स्कूटी पर लगाया कार का नंबर

पटना शहर में कार का रजिस्ट्रेशन नंबर लगा कर चोरी की स्कूटी शहर में चलायी जा रही है. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब स्कूटी चालक के रांग साइड से गाड़ी चलाने का चालान कार मालिक को मिला.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : कार का रजिस्ट्रेशन नंबर लगा कर चोरी की स्कूटी शहर में चलायी जा रही है. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब स्कूटी चालक के रांग साइड से गाड़ी चलाने का चालान कार मालिक व नॉर्थ पटेल नगर निवासी राकेश प्रसाद को मिला. खास बात यह है कि चालान की जो कॉपी भेजी गयी है, उसमें स्कूटी का फोटो है, जबकि राकेश प्रसाद के पास कार है. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 एफजे 1893 है. स्कूटी पर भी यही रजिस्ट्रेशन नंबर लगा है. स्कूटी चालक ने गांधी मैदान के जेपी गोलंबर पास रांग साइड से गाड़ी को चलाया और एक हजार का चालान कार मालिक राकेश प्रसाद के पास आ गया. उन्हें पहले तो जानकारी नहीं मिली. लेकिन, जब उन्होंने एम परिवहन पर गाड़ी के संबंध में जांच की, तो चालान कटा होने की जानकारी मिली. इस संबंध में राकेश प्रसाद ने आठ मई को ट्रैफिक एसपी को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि उनके पास कार है. कार के रजिस्ट्रेशन नंबर को कोई व्यक्ति स्कूटी में लगा कर चला रहा है. साथ ही जिस दिन 26 फरवरी, 2025 को चालान कटा है, उस समय उनकी कार घर की पार्किंग में लगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन