ePaper

सात प्रखंडों में निजी नलकूप लगाने पर लगी रोक हटी

Updated at : 15 Jan 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
सात प्रखंडों में निजी नलकूप लगाने पर लगी रोक हटी

. सरकार ने ग्राउंड वाटर लेवल बहुत कम पाये जाने पर सात प्रखंडों में निजी नलकूप लगाने पर लगी रोक हटा दी है.

विज्ञापन

पटना. सरकार ने ग्राउंड वाटर लेवल बहुत कम पाये जाने पर सात प्रखंडों में निजी नलकूप लगाने पर लगी रोक हटा दी है. इसमें भोजपुर जिला का कोइलवर प्रखंड, मुजफ्फरपुर जिला का मीनापुर प्रखंड, नालंदा जिला का एकंगरसराय प्रखंड, नालंदा जिला का ही कराई परसराय प्रखंड, पटना जिला का अथमलगोला प्रखंड, पटना जिला का ही मसौढ़ी प्रखंड और शेखपुरा जिला का बरबीघा प्रखंड शामिल हैं. इसके साथ ही राज्य में सात निश्चय पार्ट-2 में अनुदान पर मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के लिए किसान 31 जनवरी तक आवेदन का मौका दिया गया है. इस संबंध में निजी नलकूप लगाने के लिए लघु जल संसाधन विभाग ने विभागीय पोर्टल https://mwrd.bih.nic.in के माध्यम से किसानों से आवेदन मांगा है. लघु जल संसाधन विभाग ने यह जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन