तेज प्रताप के सवाल पर क्या बोले तेजस्वी यादव? नीट छात्रा मामले में सरकार पर लगाया आरोप
Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Feb 2026 2:52 PM
तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष
Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से आज तेज प्रताप यादव को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने पटना में नीट छात्रा की मौत को लेकर सरकार पर आरोप भी लगाया.
Tejashwi Yadav: ‘उनका बात हमसे मत पूछा कीजिए’, जब बड़े भाई तेज प्रताप को लेकर तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने यह बात बोलकर किनारा कर लिया. तेज प्रताप यादव से जुड़े कोई भी सवाल पर वे बोलने के लिए तैयार नहीं थे. तेज प्रताप यादव ने 8 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 5 जयचंदों के नाम बताए थे. इनमें पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह के नाम शामिल थे.
तेज प्रताप यादव ने क्या कहा था?
तेजप्रताप यादव ने कहा था, उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया और इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश है. उन्होंने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की. ऐसे में आज तेज प्रताप यादव के इसी बयान को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
नीट मामले पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
पटना में नीट छात्रा की मौत पर तेजस्वी यादव जमकर भड़के. उन्होंने कहा, बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही हैं, सबसे ज्यादा छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है. NEET का मामला अभी ठंड भी नहीं हुआ था कि दरभंगा से एक और मामला निकलकर सामने आया. बिहार के कई जिलों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं.
NEET मामले में सदन में हुए बवाल को लेकर बयान
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि सीबीआई स्विफ्ट भी करेगा तो न्याय नहीं मिलेगा. सरकार पूरे मामले के लिए लीपापोती करने में लगी है. बालिका कांड में क्या हुआ, सृजन घोटाले में क्या हुआ, सबको बचाया गया. एनडीए सरकार में लोगों को न्याय नहीं मिलेगा यह तय है. अपराधियों को संरक्षण और बढ़ावा देने के अलावा एनडीए सरकार कुछ नहीं कर सकती है. बिहार में लोकतंत्र नहीं डर तंत्र हो गया.
Also Read: पटना में नीट छात्रा की मौत पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले लोग, खूब हुआ बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










