ePaper

'वक़्त आ चुका है, एक बड़े खुलासे का...' तेज प्रताप यादव ने फोड़ा ट्वीट बम, चेतावनी दे रहे लालू के लाल

Updated at : 26 Mar 2022 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
'वक़्त आ चुका है, एक बड़े खुलासे का...' तेज प्रताप यादव ने फोड़ा ट्वीट बम, चेतावनी दे रहे लालू के लाल

लालू यादव व राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक ट्वीट करके सियासी गरमी बढ़ा दी है. तेज प्रताप ने बड़े खुलासे का जिक्र करके चेतावनी दे दी है.

विज्ञापन

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव फिर एक बार सुर्खियों में हैं. तेज प्रताप ने एक ट्वीट करके फिर से आजेडी की चिंताएं बढ़ा दी है. तेज प्रताप ने ट्वीट करके नसीहत दी है. साथ ही किसी बड़े खुलासे का जिक्र भी किया है और लिखा कि ‘वक़्त आ चुका है…एक बड़े खुलासे का,जल्द उन सभी चेहरों से नकाब उतारूंगा…जिन्होंने मुझे नासमझ समझने की भूल की’

तेजप्रताप यादव के ट्वीट के बाद अब राजद में ही सबसे अधिक खामोशी है. बता दें कि तेज प्रताप यादव अपने ही दल के कई नेताओं और परिवार के बेहद करीब रहने वालों से नाराज चल रहे हैं. इससे पहले भी कई बार तेज प्रताप राजद के वरिष्ठ नेताओं से आमने-सामने हो चुके हैं. हालांकि उनके इस ट्वीट के अभी कई मायने निकाले जा रहे हैं.

तेज प्रताप यादव के इस ट्वीट आने के बाद इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है. तेज प्रताप यादव के इस ट्वीट को 120 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है जिसमें कई लोगों ने उनका साथ भी दिया है. चेतावनी ने कुछ चेहरों को बेनकाब करने की बात कही है. इस ट्वीट से अब फिर उन्होंने अपने विरोधियों को एक बार आगाह कर दिया है.

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव का राजद के वरिष्ठ नेताओं से खटर-पटर चल रहा है. तेजस्वी यादव के बेहद करीबी व सलाहकार संजय यादव, राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत कई नेता तेज प्रताप के निशाने पर रहे हैं. अब इस ट्वीट के जरिये तेज प्रताप यादव इन चेहरों पर हमला बोल रहे हैं या कोई अन्य, ये अभी राज ही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन