ePaper

तेज प्रताप यादव के निशाने पर फिर चढ़े छात्र RJD के प्रदेश अध्यक्ष, जानलेवा हमला करने का गगन पर लगाया आरोप

Updated at : 10 Jun 2022 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव के निशाने पर फिर चढ़े छात्र RJD के प्रदेश अध्यक्ष, जानलेवा हमला करने का गगन पर लगाया आरोप

तेजप्रताप यादव ने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार पर गंभीर आरोप लगाया और उन्हें बर्खास्त करने की मांग पार्टी से की. पटना विश्विद्यालय के छात्र नेता विक्रांत रॉय पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व राजद के विधायक तेज प्रताप यादव एकबार फिर से सुर्खियों में है. तेज प्रताप ने फिर एकबार आरजेडी के खिलाफ मोर्चा खोला है. इस बार उनके निशाने पर छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार हैं. तेज प्रताप ने आरजेडी नेता पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. गगन कुमार पर पटना विश्विद्यालय के छात्र नेता विक्रांत रॉय पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.

तेज प्रताप यादव ने गगन कुमार पर गंभीर आरोप लगाये

तेज प्रताप यादव ने फिर एकबार छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष को निशाने पर लिया है. शुक्रवार को तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया और गगन कुमार पर गंभीर आरोप लगा दिये. तेज प्रताप ने लिखा कि पटना विश्विद्यालय के संघर्षशील छात्र नेता विक्रांत रॉय पर छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार के द्वारा जानलेवा हमला किया गया. तेज प्रताप ने इसकी निंदा की और आरजेडी के शीर्ष नेतृत्व से ये मांग की है कि गगन कुमार को पार्टी से अतिशीघ्र बर्खास्त किया जाए.

तेज प्रताप के ट्वीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

तेज प्रताप यादव के इस ट्वीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. किसी ने लिखा कि ये केवल बदनाम करने के लिए बोला जा रहा है तो किसी ने तेज प्रताप को निशाने पर लिया. तेज प्रताप को इस ट्वीट पर तंज भी कसा गया. वहीं किसी ने विक्रांत रॉय पर हुए हमले का जिक्र करते हुए अफसोसजनक बताया. याद दिलाते चलें कि छात्र राजद के अध्यक्ष को जब आरजेडी ने बदला था तो राजद का अंदरूनी कलह खुलकर सामने आया था.

Also Read: लालू यादव व राबड़ी देवी पहुंचे अदालत: पटना का 12 साल पुराना मामला, भागलपुर से भी जुड़े केस को जानें…
छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर विवाद

एक समय जब राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाकर पटना विश्विद्यालय के छात्र गगन कुमार को छात्र आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था जो तेज प्रताप यादव ने इसका खुला विरोध किया था. इस बदलाव से तेज प्रताप भड़क गये थे और जगदानंद सिंह को पार्टी का संविधान याद दिलाया था. आकाश यादव को तेज प्रताप यादव का बेहद खास बताया जाता है. आकाश के हटाये जाने पर भी गगन यादव का तेज प्रताप ने विरोध किया था.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन