ePaper

Train Status: देवघर रक्सौल एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें लेट, आखिर सोमवारी के लिए कांवरियों की भारी भीड़

Updated at : 18 Aug 2024 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Train Status: देवघर रक्सौल एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें लेट, आखिर सोमवारी के लिए कांवरियों की भारी भीड़

Sultanganj Train Status: सावन के आखिरी सोमवारी के लिए रविवार को बिहार के सुल्तानगंज स्टेशन पर कांवरियों की खासी भीड़ है. सावन माह में कांवरियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यहां हर ट्रेन का ठहराव दिया है.

विज्ञापन

Sultanganj Train Status: पटना. सावन के आखिरी सोमवारी के लिए रविवार को बड़ी संख्या में कांवरिये सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे. रविवार को कांवरियों के लिए कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं रहीं. इस सोमवार को कांवरियों की भीड़ अधिक होने की उम्मीद है. यहां आनेवाली अधिकतर ट्रेनों में रविवार को अच्छी भीड़ देखी गयी. किसी भी ट्रेन में बैठने की जगह नहीं है. किसी तरह लोग खड़े होकर सफर करते दिख रहे हैं. सुल्तानगंज से गुजरनेवाली किसी भी ट्रेन में आरक्षित सीटें खाली नहीं हैं. सामान्य डिब्बे में भी लोगों के बैठने की जगह कुछ ही ट्रेनों में मिल रही है.

सुल्तानगंज से गुजरेंगी कुल 24 ट्रेनें

रविवार को दोपहर बाद सुल्तानगंज पहुंचनेवाली ट्रेनों की स्थिति पर अगर गौर करें तो यहां से गुजरनेवाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं, देवघर रक्सौल एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं. सुल्तानगंज स्टेशन से रविवार दोपहर बाद तीन बजे से अगले छह घंटे में कुल 24 ट्रेनों की आवाजाही होगी. इनमें देवघर रक्सौल एक्सप्रेस अपने निर्धारत समय से करीब 2 घंटे 28 मिनट की देरी से चल रही है. वहीं मालदा टाउन उधना स्पेशल भी अपने निर्धारत समय से करीब 8 मिनट की देरी से चल रही है. इसके अलावा दिल्ली मालदा, ब्रह्मपुत्र और इंटरसिटी जैसी तमाम ट्रेनें अन्य दिनों की तरह ही अपने निर्धारत समय से चल रही हैं.

Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का शेड्यूल जारी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरुरत

आखिरी सोमवारी को लेकर भारी भीड़

सुल्तानगंज से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों में कांवरियों की भीड़ देखी जा रही है. कुछ ट्रेनों में चेकिंग के दौरान बिना टिकट सफर करते कांवरियों को पकड़ा भी गया है. सावन के दौरान यहां से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों का सुल्तानगंज में न्यूनतम दो मिनट का ठहराव दिया गया है. आखिरी सोमवारी को लेकर यहां कांवरियों के आने की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. कांवरियों को लेकर रेलवे में कई प्रकार की यात्री सुविधाएं यहां दे रखी है. राज्य और जिला प्रशासन की ओर से भी यहां बेहतर इंतेजाम किये गये हैं.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन