22 नवंबर को आयोजित होगी स्टूडेंट कल्चरल मीट सेरेमनी
Published by : AMBER MD Updated At : 13 Oct 2025 7:14 PM
विज्ञापन
बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी. संगठन के अध्यक्ष डॉ डीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी स्टूडेंट कल्चरल मीट सेरेमनी पर विचार किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 16 अक्तूबर को आयोजित होने वाली स्टूडेंट कल्चरल मीट 22 नवंबर को रवींद्र भवन में आयोजित की जायेगी. एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि तिथि परिवर्तन स्कूलों में आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा, त्योहारी छुट्टी और विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिया गया है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष की कल्चरल मीट में बिहार के सभी संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी कला, संस्कृति, नृत्य, संगीत, नाटक और शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और स्कूल की टीम को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया जायेगा. बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष एसएम सुहैल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव प्रेम रंजन, मनन सिन्हा, निशांत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










