Patna News: रात के अंधेरे में शराब तस्करी का खेल बेनकाब, 95.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : Nikhil Anurag Updated At : 25 May 2026 9:56 PM
शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी
बिहटा के नेउरा थाना पुलिस ने देर रात छापेमारी कर 95.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी धीरज कुमार नौबतपुर के नगवा का निवासी है. पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं. पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है.
Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा) शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेउरा पुलिस को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक धंधेबाज को 95.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपी इलाके में सक्रिय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के नगवा निवासी धीरज कुमार, पिता रामप्रवेश सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ चार मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं.
ये बाइक हुईं जब्त
पुलिस द्वारा जब्त की गई मोटरसाइकिलों में:
- हीरो स्प्लेंडर (BR01HL7633)
- होंडा एसपी (BR01JN7828)
- ग्लैमर (BR01AK4024)
- बिना नंबर की टीवीएस अपाचे बाइक शामिल हैं.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि इलाके में शराब की बड़ी खेप पहुंचाई गई है. सूचना के सत्यापन के बाद नेउरा पुलिस ने छापेमारी की, जहां आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
नेउरा थानाध्यक्ष जगदीप राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण, मधुबनी समेत बिहार के 5 जिलों को मिलेंगे नए पुलिस कप्तान, गृह विभाग का आदेश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










