पटना से सारबमती, अहमदाबाद व उधना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :17 Apr 2024 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की हो रही अधिक भीड़ को देखते हुए पटना से उधना, अहमदाबाद व साबरमती, दानापुर से पुणे व वलसाड, बरौनी से राजकोट व उधना और कटिहार से मुंबई के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की हो रही अधिक भीड़ को देखते हुए पटना से उधना, अहमदाबाद व साबरमती, दानापुर से पुणे व वलसाड, बरौनी से राजकोट व उधना और कटिहार से मुंबई के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी.कौन सी ट्रेन कब चलेगी
-साबरमती-पटना स्पेशल :
साबरमती से 16 अप्रैल से 25 जून तक हर मंगलवार को 18:10 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन पटना से 18 अप्रैल से 27 जून तक हर गुरुवार को 05:00 बजे खुलेगी.- अहमदाबाद-पटना सुपरफास्ट स्पेशल : अहमदाबाद से 21 अप्रैल से 30 जून तक हर रविवार को 16:35 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन पटना से 23 अप्रैल से दो जुलाई तक हर मंगलवार को 01:00 बजे खुलेगी.-उधना-पटना सुपरफास्ट स्पेशल :
उधना से 19 अप्रैल से 28 जून तक हर शुक्रवार को 08:35 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन पटना से 20 अप्रैल से 29 जून तक हर शनिवार को खुलेगी.– पुणे-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल :
पुणे से 18, 21, 25 व 29 अप्रैल को 06:30 बजे खुलेगी. वापसी में यह दानापुर से 19, 22, 26 व 30 अप्रैल को 13:30 बजे खुलेगी.– पुणे-दानापुर अनारक्षित स्पेशल :
पुणे से 20, 24 व 28 अप्रैल को 19:55 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 22, 26 व 30 अप्रैल को 06:30 बजे खुलेगी.– वलसाड-दानापुर स्पेशल :
वलसाड से 22 अप्रैल से 24 जून तक हर सोमवार को 08:40 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 23 अप्रैल से 25 जून तक हर मंगलवार को 14:30 बजे खुलेगी.-मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल :
मुंबई सेंट्रल से 20 अप्रैल से 29 जून तक हर शनिवार को 10:30 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन कटिहार से 23 अप्रैल से दो जुलाई तक हर मंगलवार को 00:15 बजे खुलेगी.-राजकोट-बरौनी स्पेशल :
राजकोट से 26 अप्रैल से 28 जून तक हर शुक्रवार को 12:50 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन बरौनी से 28 अप्रैल से 30 जून तक हर रविवार को 13:45 बजे खुलेगी.– उधना-बरौनी स्पेशल :
उधना से 22 अप्रैल से 26 जून तक हर सोमवार व बुधवार को 20:35 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन बरौनी से 24 अप्रैल से 28 जून तक हर बुधवार व शुक्रवार को 09:25 बजे खुलेगी.पटना, दरभंगा व सहरसा से नयी दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
पटना, दरभंगा और सहरसा से नयी दिल्ली के लिए एक-एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. पटना-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल को पटना जंक्शन से 21:30 बजे रवाना होगी़ यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते अगले दिन दोपहर 15:00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. सहरसा-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 17 अप्रैल को सहरसा से 07:00 बजे खुलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 07:00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




