Sonepur Mela 2025: सोनपुर मेले के इन दो थियेटरों में नाबालिग लड़कियों से करवाया जा रहा था काम, फिर लिया गया ये एक्शन

Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Dec 2025 12:23 PM

विज्ञापन

सोनपुर मेला 2025

Sonepur Mela 2025: सोनपुर मेले में चल रहे 6 थियेटरों में से 2 का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. दरअसल, यहां नाबालिग लड़कियों से काम करवाया जा रहा था. जिसके कारण यह एक्शन लिया गया. इसके साथ ही सभी थियेटरों का निरीक्षण भी किया गया.

विज्ञापन

Sonepur Mela 2025: सोनपुर मेले में 6 थियेटर चलाए जा रहे हैं. इसी बीच बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने इन थियेटरों में काम कर रही महिलाओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार की खबरों पर खुद ही एक्शन लिया. दरअसल, उन्होंने हरिहर क्षेत्र मेला का निरीक्षण किया और वहां के थियेटरों में काम कर रही महिलाओं से बातचीत की.

इन दो थियेटरों का लाइसेंस किया गया रद्द

इस दौरान यह पता चला कि दो थियेटरों में 5 नाबालिग लड़कियों से काम करवाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, गुलाब विकास और न्यू गुलाब विकास नाम के थियेटर में 5 नाबालिग लड़कियों से काम करवाया जा रहा था, जिसके बाद दोनों थियेटरों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया. इसे लेकर अध्यक्ष अप्सरा ने बताया कि थियेटर में नाबालिग लड़कियों के काम करने की सूचना मिली थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

शोभा सम्राट और पायल एक नजर में भी किया निरीक्षण

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने शोभा सम्राट थिएटर और पायल एक नजर थिएटर में भी जाकर अचानक ही निरीक्षण किया. उन्होंने वहां की महिला कलाकारों से मिलकर पूछताछ की. कलाकारों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी बालिग हैं और कई सालों से थिएटर से जुड़ी हुई हैं और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है.

कलाकारों ने साझा किये अपने एक्सपीरियंस

इस दौरान बातचीत के दौरान ही एक कलाकार ने अपनी मजबूरी में इस लाइन से जुड़ने की बात कही और बताया कि पहले बुरा लगता था, अब आदत हो गयी है. सोनपुर मेला में कुल छह थिएटर चल रहे थे. बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से खुद ही संज्ञान लिये जाने के बाद, सारण पुलिस की ओर से टीम बनाकर जांच की गयी.

Also Read: Bihar Vidhansabha Session 2025: बिहार विधानसभा के निर्विरोध स्पीकर चुने गए प्रेम कुमार, नीतीश-तेजस्वी ने मिलकर उन्हें चेयर तक लाया

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन