गोली मार दो भाई को जख्मी करने का आरोपित गिरफ्तार
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 14 Aug 2025 1:10 AM
patna news: पटना सिटी. मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के काठ के पुल मुहल्ला में पड़ोसी की ओर से घर पर चढ़ कर मारपीट करने और गोली मार दो चचेरे भाई नीरज कुमार और सोनू को जख्मी करने के आरोपित को मेहंदीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पटना सिटी. मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के काठ के पुल मुहल्ला में पड़ोसी की ओर से घर पर चढ़ कर मारपीट करने और गोली मार दो चचेरे भाई नीरज कुमार और सोनू को जख्मी करने के आरोपित को मेहंदीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि गिरफ्तार का आरोपित भाई फरार है. गठित पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार ने बताया कि दोनों चचेरे भाई को दस अगस्त की रात गोली मार जख्मी कर दिया था. जख्मी नीरज के भाई मनीष के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. प्राथमिकी के बाद थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर नामजद अभियुक्त गन्ना यादव उर्फ विजय यादव को फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार किया है. जबकि मामले में उसका भाई गोल्डेन यादव उर्फ अजय यादव फरार है. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार गन्ना के खिलाफ खाजेकलां में चार और मेहंदीगंज में दो अपराधिक मामले पहले से दर्ज है. दरअसल दर्ज प्राथमिकी में भाई ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गुड्डू यादव को मेहंदीगंज थाने की पुलिस ने नशे के कारोबार में शामिल होने के आरोप में पकड़ा था. पकड़े गये युवक के परिजनों को इस बात का शक है कि जख्मी सोनू के छोटे भाई ने पुलिस मुखबिरी कर गुड्डू यादव को पकड़ाया है. इसी को लेकर घर पर आकर मारपीट करते हुए गोली मार जख्मी दोनों चचेरा भाई को किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










