कैंपस : डीएलएड में एडमिशन के लिए सेकेंड लिस्ट दो को होगी जारी, तीन से एडमिशन

Updated at : 30 Jul 2024 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : डीएलएड में एडमिशन के लिए सेकेंड लिस्ट दो को होगी जारी, तीन से एडमिशन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के आधार पर सेकेंड मेरिट लिस्ट दो अगस्त को जारी करेगी

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के आधार पर सेकेंड मेरिट लिस्ट दो अगस्त को जारी करेगी. सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर तीन से सात अगस्त तक एडमिशन होगा. आवेदकों द्वारा नामांकन के बाद स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन से सात अगस्त तक होगा. संस्थानों को आठ अगस्त तक सीटों का विवरण अपडेट करना होगा. जिन स्टूडेंट्स का चयन प्रथम व द्वितीय चयन सूची में कहीं भी नहीं हुआ है, उसके लिए नया विकल्प भरने व पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि (सीटें रिक्त रहने की स्थिति में) 10 अगस्त है. समिति ने कहा है कि जिन आवेदकों के एडमिशन के लिए संस्थान का आवंटन हुआ है, उनको सात अगस्त तक अपना एडमिशन करा लेना होगा. जो आवेदक आवंटित संस्थान में सात अगस्त तक नामांकन नहीं लेते हैं, उनका अभ्यर्थीत्व अगले चरणों के लिए समाप्त कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन