School Closed: 6 जनवरी तक बिहार के इस जिले में स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर भी डीएम ने दिया आदेश
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Jan 2026 1:26 PM
अररिया में 6 जनवरी तक स्कूल बंद
School Closed: बिहार के अररिया जिले में 6 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है. जिले के डीएम ने आदेश दिया कि क्लास 8वीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. जबकि 12 से लेकर 2 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्रों को खोले जाने का आदेश जारी किया गया है.
School Closed: बिहार के अररिया जिले में सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. जिले के डीएम विनोद दूहन की माने तो, निजी और सरकारी स्कूलों के अलावा प्री-स्कूलों और कोचिंग में क्लास 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 6 जनवरी तक रोक लगा दी गई है. यह फैसला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत लिया गया.
आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर दिया ये आदेश
डीएम की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि क्लास 8 से ऊपर के क्लास सुबह 11 बजे से दोपहर के 3 बजे तक ही संचालित की जा सकती है. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर आदेश दिया गया है कि बच्चों को गर्म खाना बांटने के लिये दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खोला जायेगा. ताकि उनके पोषण पर कोई विपरीत प्रभाव ना पड़े.
डीएम ने यह भी किया स्पष्ट
इसके अलावा यह भी क्लियर कर दिया गया है कि यह रोक सिर्फ शैक्षणिक गतिविधियों पर ही लागू रहेगा. स्कूलों और संस्थानों के प्रशासनिक कार्य पहले की तरह ही जारी रहेंगे. इसके साथ ही प्री-बोर्ड या फिर बोर्ड की परीक्षा को लेकर चल रही स्पेशल क्लास भी पहले की तरह संचालित होती रहेगी. इस तरह से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
बढ़ते ठंड को लेकर लिया फैसला
बिहार के अलग-अलग जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की सलाह दी जा रही है. अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों के हेल्थ पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े, इसे लेकर स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. सुबह और शाम को वक्त घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










