ePaper

बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Updated at : 01 Mar 2026 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पश्चिम बंगाल सरकार का नया सचिवालय भवन नबन्ना.

Bengal News: विधानसभा चुनाव की घोषणा इसी माह होनेवाली है. चुनाव की घोषणा से ठीक पहले यह प्रशासनिक फेरबदल की गयी है.

विज्ञापन

Bengal News: कोलकाता : विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बंगाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. बंगाल के 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. हालांकि अधिकारियों ने इसे एक नियमित प्रशासनिक कदम बताया है. इसी तरह के तबादले 25 फरवरी को भी किए गए थे. एडीजी सीआईडी ​​विशाल गर्ग अब एडीजी-आईजी, पश्चिमी जोन होंगे. एडीजी पश्चिमी जोन अशोक कुमार प्रसाद अब एडीजी, साइबर सेल होंगे.

मुर्शिदाबाद रेंज के डीआईजी भी बदले

इसी प्रकार आईजी, उत्तर बंगाल राजेश कुमार यादव अब आईजी, बांकुरा रेंज होंगे. हावड़ा के संयुक्त आयुक्त सरबरी राजकुमार अब डीआईजी, सीआईडी ​​होंगे और गौरव लाल नए हावड़ा संयुक्त आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे. लाल पहले डीआईजी, सीआईडी ​​थे। प्रवीण प्रकाश सशस्त्र बलों की छठी बटालियन से बैरकपुर एसएसएफ बटालियन में स्थानांतरित हो गए हैं. रायगंज के डीआईजी सुधीर कुमार नीलकंठम डीआईजी, मुर्शिदाबाद रेंज के रूप में कार्यभार संभालेंगे और सैयद वकार रजा का तबादला जलपाईगुड़ी में कर दिया गया है.

शिशराम झझारिया नए आईजी बने

जलपाईगुड़ी के डीआईजी सनोटश निम्बालकर रायगंज के डीआईजी होंगे. शिशराम झझारिया नए आईजी, ट्रैफिक हैं, जबकि सुकेश जैन उत्तर बंगाल के आईजी हैं. परिजात बिश्वास ने पूर्वी मिदनापुर के एसपी का कार्यभार संभाला है. पूर्वी मिदनापुर के एएसपी मिथुन दे का तबादला जीआरपी खड़गपुर डिवीजन में कर दिया गया है. द्युतिमान भट्टाचार्य ने बैरकपुर के डीसीपी (दक्षिण) का कार्यभार संभाला है. पापिया सुल्ताना बैरकपुर की नई उप सहायक आयुक्त-एसपी हैं.

Also Read: बंगाल के Undecided 60 लाख वोटरों में 24 लाख केवल तीन जिलों से, तीनों तृणमूल का गढ़

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola