पीएम मोदी, सम्राट चौधरी समेत इन नेताओं ने सीएम नीतीश को किया बर्थडे विश, JDU ऑफिस में जश्न

Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CM Nitish Birthday: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है. पीएम मोदी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेता उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. इसके साथ ही जेडीयू ऑफिस में जश्न का माहौल भी है. अशोक चौधरी ने तो ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी कराया है.

विज्ञापन

CM Nitish Birthday: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बर्थडे पर पूरे बिहार में जश्न का माहौल है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया. पीएम मोदी ने लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने पिछले कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए निरंतर कार्य किया है. उनकी दूरदृष्टि और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है. ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं.’

विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने आवास पर जाकर दी बधाई

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश को उनके आवास पर जाकर बधाई दी. साथ ही एक्स पर सीएम नीतीश के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘बिहार के विकास पुरुष, सुशासन बाबू, जन-जन के प्रिय नेता, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से उनके जन्मदिवस के अवसर पर मिलकर हार्दिक बधाई और असंख्य शुभकामनाएं दीं. प्रभु से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें.’

पूरे बिहार में जश्न का माहौल

इसके साथ ही पूरे बिहार में जश्न का माहौल है. पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल है. जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने ऑफिस के बाहर केक भी काटा. कार्यकर्ता ने कहा, आज जरूरतमंदों के बीच 1500 लीटर दूध बांटेंगे और फल भी बांटे जायेंगे. इसके साथ ही नौलखा मंदिर में सीएम के बर्थडे पर हवन और आरती हुई. इसके अलावा 75 पाउंड का केक भी काटा गया.

ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

पीएम मोदी और सम्राट चौधरी के अलावा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी समेत कई राजनीतिक नेताओं ने बधाई दी. मंत्री अशोक चौधरी ने तो आज के दिन ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी कराया है, जहां कई लोग ब्लड डोनेट करने पहुंचे.

Also Read: बिहार में बिचौलियों-दलालों पर एक्शन, अंचल कार्यालयों में नहीं मिलेगी एंट्री

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन