बिहार में बिचौलियों-दलालों पर एक्शन, अंचल कार्यालयों में नहीं मिलेगी एंट्री

Updated:
विज्ञापन

अंचल कार्यालय, पटना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Bhumi: बिहार के अंचल कार्यालयों में बिचौलियों, दलालों और मुंशियों की एंट्री पर रोक लगेगी. इन्हें लेकर स्पष्ट कहा गया है कि अंचल कार्यालयों में इनकी कोई भी भूमिका नहीं होगी. इतना ही नहीं, जमीन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा लगातार जमीन माफियाओं के खिलाफ एक्शन मोड में हैं. पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने अंचल अधिकारियों, भूमि सुधार डिप्टी कलेक्टर और अनुमंडल पदाधिकारियों को राजस्व कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अंचल कार्यालयों में बिचौलियों, दलालों और मुंशी की कोई भूमिका नहीं है.

विज्ञापन

पटना के डीएम ने दिया आदेश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि दलालों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लग सके. साथ ही जमीन माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. नगर क्षेत्र के अंचल कार्यालयों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को विशेष औपचारिक निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है. साथ ही जमीन माफियाओं की पहचान होने पर अंचल अधिकारी भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करेंगे.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला स्तर से एडिशनल कलेक्टर और अन्य वरीय पदाधिकारी अंचल कार्यालयों की गतिविधियों का नियमित मॉनिटरिंग करें. इलाके में भ्रमण के दौरान अगर किसी दलाल या मुंशी की पहचान होती है, तो धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी कार्य में बाधा के आरोप में स्थानीय थाना में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए.

दाखिल-खारिज को लेकर आदेश जारी

दाखिल-खारिज, परिमार्जन आदि आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित करने और नापीवाद और अतिक्रमणवाद मामलों को तत्परता से निबटाने का निर्देश दिया गया. इसका उद्देश्य यही है कि आम नागरिकों को लोक सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिल सके.

जिलाधिकारी ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों सहित जनहित के सभी मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जमीन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर सहित कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है.

Also Read: अब यादों में लालू प्रसाद की ‘कुर्ता फाड़’ होली, दोस्त के साथ राजनीतिक विरोधी भी आते थे गले लगाने

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन