शादी हो या सेलिब्रेशन, 18 साल से हर जश्न में बजता है ये सुपरहिट भोजपुरी गाना
लॉलीपॉप लागेलू सॉन्ग का पोस्टर, फोटो- यूट्यूब
Pawan Singh lollypop lagelu: करीब 18 साल पहले रिलीज हुआ यह भोजपुरी सुपरहिट गाना आज भी शादियों और पार्टियों की पहली पसंद बना हुआ है. डीजे पर इसकी धुन बजते ही लोग खुद को झूमने से रोक नहीं पाते.
Pawan Singh lollypop lagelu song: भोजपुरी सिनेमा और संगीत की दुनिया में कई ऐसे गाने हैं, जो सालों बाद भी लोगों की जुबान पर बने रहते हैं. खासकर शादियों और पार्टियों में कुछ पुराने हिट गानों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. ऐसा ही एक गाना करीब 18 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी डीजे पर बजते ही माहौल बना देता है और लोग झूमने लगते हैं. इन्हीं गानों में एक नाम ऐसा है, जो 18 साल से हर फंक्शन की जान बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं ‘लॉलीपॉप लागेलू’ की, जिसे लोग आज भी उतने ही जोश से सुनते हैं.
डीजे पर बजते ही बढ़ जाता है उत्साह
कुछ गानों की खासियत यह होती है कि जैसे ही उनकी धुन बजती है, माहौल अपने आप बदल जाता है. ‘लॉलीपॉप लागेलू’ भी ऐसा ही गाना है. शादी हो, बर्थडे पार्टी या कोई भी फैमिली फंक्शन- जैसे ही यह ट्रैक डीजे पर बजता है, लोग खुद को नाचने से रोक नहीं पाते. इस गीत की धुन और बोल इतने आकर्षक हैं कि युवा ही नहीं, बड़े भी झूम उठते हैं. कई जगहों पर तो यह गाना कार्यक्रम की शुरुआत का हिस्सा बन चुका है.
देखें ‘लॉलीपॉप लागेलू’ का वीडियो
पवन सिंह को दिलाई खास पहचान
यह गीत सिर्फ एक हिट गाना नहीं, बल्कि पवन सिंह के करियर का मील का पत्थर भी माना जाता है. इस गाने ने उन्हें देश-विदेश में अलग पहचान दिलाई. उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि आज भी उनके लाइव शो में दर्शक सबसे ज्यादा इसी गीत की फरमाइश करते हैं. अक्सर देखा जाता है कि समय बीतने के साथ गानों का आकर्षण कम हो जाता है, लेकिन ‘लॉलीपॉप लागेलू’ आज भी पॉपुलर है. 18 साल बाद भी यह गाना भोजपुरी संगीत की पहचान बना हुआ है और हर जश्न में अपनी मौजूदगी दर्ज कराता है.
यह भी पढ़ें- यूट्यूब पर छाया गोल्डी यादव का होली गीत, माही श्रीवास्तव के अंदाज ने जीता दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए