यूट्यूब पर छाया गोल्डी यादव का होली गीत, माही श्रीवास्तव के अंदाज ने जीता दिल

Updated:
विज्ञापन

होली में बलम बायकॉट करेंगे सॉन्ग का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Mahi Shrivastava New Song Holi Me Balam Boycott Karenge: माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का होली गीत ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ 9 लाख से ज्यादा व्यूज के साथ ट्रेंड कर रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज यह गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

विज्ञापन

Mahi Shrivastava New Song Holi Me Balam Boycott Karenge: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली की रौनक इस बार कुछ ज्यादा ही रंगीन नजर आ रही है. माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया होली गीत ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है. गाने को अब तक 9 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

होली के माहौल में रिलीज हुआ खास गीत

फागुन के महीने में भोजपुरी होली गीतों की धूम रहती है. इसी मौके को ध्यान में रखते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के एमडी रत्नाकर कुमार ने इस साल का पहला होली सॉन्ग रिलीज किया. गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के फैंस चैनल से जारी किया गया है और रिलीज के साथ ही इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. गीत में माही श्रीवास्तव अपने चुलबुले अंदाज में नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. वहीं, गोल्डी यादव की सुरीली आवाज ने गाने में अलग ही रंग भर दिया है.

देखें वीडियो

टीम की बारे में

वीडियो में दिखाया गया है कि होली के जश्न के बीच माही श्रीवास्तव का पति नशे में दिखाई देता है. यह देखकर वह नाराज हो जाती हैं और मजेदार अंदाज में चेतावनी देती हैं-“दारू पीके हमसे जे बात करेंगे, तो होली में बलम बायकॉट करेंगे…” इस गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गोल्डी यादव ने इसे अपनी आवाज दी है. इसके बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू बंटी का है. वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है. पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है कि गाना कम समय में ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया है. गाने की सफलता पर माही श्रीवास्तव ने खुशी जताते हुए कहा कि यह इस साल का उनका पहला होली गीत है और इसकी शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने काफी मस्ती की.

यह भी पढ़ें- दामिनी यादव की अदाओं से सजा गीत ‘रंगे में राजा जी’, गोल्डी यादव का नया सॉन्ग रिलीज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola