रीस्टार्ट और फ्रीज की प्रॉब्लम सॉल्व, Android 17 Beta 2 में मिले बड़े अपग्रेड्स
Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Mar 2026 2:40 PM
एंड्रॉइड 17 बीटा 2 अपडेट
Google ने Pixel यूजर्स के लिए Android 17 Beta 2 रोलआउट कर दिया है. इस अपडेट में Bubbles मल्टीटास्किंग, सिस्टम-लेवल कॉन्टैक्ट पिकर और Cross-Device Handoff जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं. साथ ही बग फिक्स, बेहतर प्राइवेसी और मजबूत OTP सुरक्षा दी गई है. स्टेबल वर्जन जल्द आने की उम्मीद है.
गूगल ने हाल ही में Android 17 का पहला बीटा अपडेट जारी किया था और अब कंपनी ने इसका दूसरा बीटा वर्जन भी रोलआउट कर दिया है. यह अपडेट फिलहाल उन Pixel स्मार्टफोन्स के लिए अवेलेबल है, जो Android Beta प्रोग्राम में शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि Android 17 का फोकस बेहतर परफॉर्मेंस, स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस और ज्यादा सिस्टम एफिशिएंसी पर है. साथ ही इस बार सिक्योरिटी को भी पहले से ज्यादा मजबूत बनाया गया है. खास बात यह है कि कम समय में आया यह अपडेट सिर्फ बग फिक्स तक लिमिटेड नहीं है, बल्कि इसमें कई नए फीचर्स और बड़े अपग्रेड्स भी शामिल हैं. खासकर अचानक रीस्टार्ट और इंटरफेस फ्रीज जैसी परेशानियों को इस वर्जन में ठीक किया गया है. आइए जानते हैं Android 17 Beta 2 में क्या कुछ नया और खास जोड़ा गया है.
Bubbles फीचर से बेहतर मल्टीटास्किंग
इस अपडेट में Bubbles फीचर जोड़ा गया है. यह एक खास विंडो मोड है, जो चैट बबल्स की तरह काम करता है. अब यूजर किसी भी ऐप आइकन को लॉन्चर में लॉन्ग-प्रेस करके उसका बबल बना सकते हैं.
बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस में टास्कबार पर एक डेडिकेटेड बबल बार भी मिलेगा, जहां इन बबल्स को आसानी से मैनेज और मूव किया जा सकेगा. इससे एक साथ कई ऐप्स पर काम करना ज्यादा आसान हो जाएगा.
सिस्टम-लेवल कॉन्टैक्ट पिकर
Android 17 Beta 2 में नया सिस्टम-लेवल कॉन्टैक्ट पिकर दिया गया है. अब ऐप्स को पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट की परमिशन देने की जरूरत नहीं होगी. यूजर जिस खास जानकारी के लिए परमिशन देंगे, ऐप को सिर्फ उसी डेटा का टेंपररी और रीड-ओनली एक्सेस मिलेगा. इससे प्राइवेसी बेहतर होगी.
Cross-Device Handoff फीचर
इस अपडेट में Cross-device app Handoff फीचर भी शामिल है. इसके जरिए यूजर एक डिवाइस पर शुरू किया गया काम दूसरे Android डिवाइस पर उसी जगह से जारी रख सकता है. मान लीजिए आप अपने फोन पर नोट लिख रहे हैं और उसे टैबलेट पर आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो Handoff की मदद से वहीं से काम शुरू कर सकते हैं. जब यह फीचर एक्टिव होगा, तो पास के डिवाइस पर लॉन्चर में Handoff सजेशन दिखाई देगा. यह फीचर Apple के Continuity जैसा एक्सपीरियंस देगा, लेकिन अब Android इकोसिस्टम में.
EyeDropper API और प्राइवेसी सुधार
डेवलपर्स के लिए नया EyeDropper API भी एड किया गया है. इसके जरिए ऐप स्क्रीन पर मौजूद किसी भी पिक्सेल से कलर चुन सकती है, बिना स्क्रीन कैप्चर की सेंसीटिव परमिशन मांगे. इससे प्राइवेसी बेहतर बनी रहेगी. इसके अलावा SMS OTP सेफ्टी को और मजबूत किया गया है. अनऑथराइज्ड लोकल नेटवर्क एक्सेस से बचाने के लिए भी नए सेफ्टी सॉल्यूशन्स जोड़े गए हैं.
कैसे करें अपडेट?
अगर आप Android 17 Beta 2 को आजमाना चाहते हैं, तो आपका Pixel डिवाइस Android Beta Program में रजिस्टर्ड होना चाहिए. OTA अपडेट रोलआउट शुरू हो चुका है. अगर अपडेट तुरंत दिखाई नहीं देता, तो आप इसे मैन्युअली साइडलोड या फैक्ट्री इमेज फ्लैश कर सकते हैं.
कब तक मिलेगा स्टेबल वर्जन?
गूगल का टारगेट प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी हासिल करना है. इसका मतलब है कि जल्द ही Android 17 का फाइनल वर्जन भी सामने आ सकता है.
यह भी पढ़ें: Android vs iOS 2025: कौन सा मोबाइल OS है सबसे बेहतर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










