Samrat Choudhary Office: सम्राट चौधरी का ऑफिस बनेगा पेपरलेस, ई-ऑफिस से बदलेगा कामकाज का तरीका

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Dec 2025 9:23 PM

विज्ञापन

सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary Office: गृह विभाग अपने कामकाज को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है. कागजी फाइलों की जगह इ-ऑफिस प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इसके लिए अधिकारियों और कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

विज्ञापन

Samrat Choudhary Office: सम्राट चौधरी का ऑफिस पेपरलेस बनने जा रहा है. गृह विभाग अब कागजी फाइलों के बोझ से बाहर निकलने की तैयारी में है. विभाग के कामकाज को तेज, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए इ-ऑफिस प्रणाली को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू हो गयी है.

इसी कड़ी में गृह विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जो 24 दिसंबर तक चलेगा. प्रशिक्षण के प्रत्येक बैच में करीब 52 पदाधिकारी और कर्मी शामिल किये गये हैं, ताकि हर स्तर पर डिजिटल सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

क्यों जरूरत हो रही थी महसूस

सरकारी सूत्रों के अनुसार गृह विभाग में बड़ी संख्या में संवेदनशील और महत्वपूर्ण फाइलों का निपटारा होता है. कागजी प्रक्रिया के कारण फाइलों के अटकने, ट्रैकिंग में दिक्कत और निर्णय में देरी जैसी समस्याएं लगातार सामने आती रही हैं. इसी वजह से विभाग में पेपरलेस सिस्टम की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी. इ-आफिस के जरिए अब फाइलों की मूवमेंट ऑनलाइन होगी और हर स्तर पर कार्रवाई का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पारदर्शी सिस्टम बनेगा

एसटीपीआइ डिजिटल लाइब्रेरी, बिस्कोमान टॉवर में चल रहे इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को इ-आफिस के तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विभागीय पत्राचार, नोटशीट, अनुमोदन और आदेश पूरी तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होंगे.

इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि फाइलों के गुम होने या दबे रहने की आशंका भी खत्म होगी. इस बदलाव का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा. गृह विभाग से जुड़े लाइसेंस, स्वीकृति, प्रशासनिक आदेश और अन्य सेवाओं में देरी कम होगी. पारदर्शी सिस्टम से अनावश्यक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी घटेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में दाखिल-खारिज प्रक्रिया अब आसान, जान लें जरूरी दस्तावेज

इसे भी पढ़ें: बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी, अगले 24 घंटे रहें सावधान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन