साकेत रंजन पटना के बने नये डीइओ, चार जुलाई को होगी बैठक

Published by : AMBER MD Updated At : 01 Jul 2025 8:57 PM

विज्ञापन

साकेत रंजन को डीइओ के पद पर प्रोन्नति देकर पटना भेजा गया है. पटना के डीइओ का पद एक माह से प्रभार में चल रहा था.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

शिक्षा विभाग की ओर से पटना के नये डीइओ साकेत रंजन को नियुक्त किया है. वे इससे पहले गया जिले में डीपीओ के पद पर कार्यरत थे. साकेत रंजन को डीइओ के पद पर प्रोन्नति देकर पटना भेजा गया है. पटना के डीइओ का पद एक माह से प्रभार में चल रहा था. जानकारी के अनुसार नये डीइओ साकेत रंजन का दो जुलाई को सुबह 11 बजे पदभार ग्रहण करेंगे. जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ चार जुलाई को राज्य के सभी डीइओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) से जुड़कर बैठक करेंगे. इस वीसी में नये पुराने सभी डीइओ और डीपीओ को जुड़ने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन