ePaper

रेयान, किशन व आशुतोष संयुक्त रूप से शीर्ष पर

Updated at : 26 Jun 2024 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
रेयान, किशन व आशुतोष संयुक्त रूप से शीर्ष पर

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में लखीसराय जिला शतरंज संघ द्वारा लखीसराय के नगर भवन में आयोजित बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता के चौथे चक्र की समाप्ति के बाद चार अंकों के साथ रेयान मोहम्मद, किशन कुमार एवं आशुतोष कुमार संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं.

विज्ञापन

पटना. अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में लखीसराय जिला शतरंज संघ द्वारा लखीसराय के नगर भवन में आयोजित बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता के चौथे चक्र की समाप्ति के बाद चार अंकों के साथ रेयान मोहम्मद, किशन कुमार एवं आशुतोष कुमार संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं. मंगलवार को बोर्ड नंबर एक पर सफेद मोहरों के साथ खेल रहे जहानाबाद के समीर कुमार को पटना के आशुतोष कुमार ने पराजित कर दिया. दो नंबर बोर्ड पर एशियाई स्कूल शतरंज के विजेता रेयान मोहम्मद ने सफेद मोहरों से खेलते हुए पटना के हिमांशु हर्ष को हराया, जबकि तीन नंबर बोर्ड पर बेगूसराय के किशन ने सफेद मोहरों से किशनगंज के दिव्यांश कुमार सिंह को पराजित कर अग्रिम बढ़त बना ली है. साढ़े तीन अंकों के साथ चार खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जिनमें मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा एवं पटना के राहुल, पीयूष एवं सुधीर कुमार सिन्हा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन