नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से बदला रहेगा कई ट्रेनों का रूट, देखें परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 12 Feb 2022 7:38 AM
पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. जयनगर से 12 से 22 फरवरी तक प्रस्थान करने वाली 12561 जयनगर-नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी.
पटना. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास स्टेशनों के बीच 13 से 20 फरवरी तक प्री-एनआइ एवं 21 से 23 फरवरी तक एनआइ कार्य के कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.
-
– जयनगर से 12 से 22 फरवरी तक प्रस्थान करने वाली 12561 जयनगर-नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी.
-
– नयी दिल्ली से 12 से 22 फरवरी तक प्रस्थान करने वाली 12562 नयी दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलायी जायेगी.
-
– दानापुर से 13, 16, 20 एवं 23 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जंघई- प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी.
-
– पटना से 15 एवं 22 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 22670 पटना-एर्नाकूलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जंघई- प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी.
– हावड़ा से 16 से 22 फरवरी, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस में यात्रा समाप्त करेगी. बनारस एवं प्रयागराज रामबाग के मध्य यह गाड़ी निरस्त रहेगी.
– प्रयागराज रामबाग से 17 से 23 फरवरी तक प्रस्थान करने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस से चलायी जायेगी. प्रयागराज रामबाग एवं बनारस के बीच यह गाड़ी निरस्त रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










