'रोहित शर्मा ईमानदारी से देश के लिए खेलते हैं…' आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा
Rohit Sharma: कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने 'X' पर रोहित शर्मा को मोटा खिलाड़ी और अप्रभावी कप्तान कहा था. उन्होंने लिखा था, "रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के लिए बहुत मोटे हैं! वजन कम करने की जरूरत है! और निश्चित रूप से, वह भारत के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं."
Rohit Sharma: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ऐसा बयान नहीं दिया जाना चाहिए. ऐसे बयानों से बचना चाहिए. नित्यानंद राय ने कहा कि फिटनेस सबके लिए जरूरी है, चाहे वह क्रिकेट का खिलाड़ी हो या अन्य कोई हो, लेकिन कांग्रेस का भाव गलत होता है. अगर उन्हें लगता है कि रोहित शर्मा का फिटनेस ठीक होना चाहिए तो उनसे बैठकर बातचीत करनी चाहिए. ऐसे सार्वजनिक बयान नहीं देना चाहिए.
समाप्त हो चुकी है कांग्रेस
नित्यानंद राय ने आगे कहा कि वैसे खिलाड़ी, जिसने ईमानदारी से इस देश के लिए खेला है, उसे ऐसे शब्दों से अपमानित करना शोभा नहीं देता है, जैसा कांग्रेस ने किया है. कांग्रेस अपने पेट को इतना बेढब कर ली है और दिमाग को इतना बदतमीजी से भर चुकी है कि उनके नेताओं को अनाप-शनाप कहने के अलावा कुछ सूझता नहीं है. कांग्रेस समाप्त हो चुकी है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार सरकार के वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए पेश बजट को विकास और जनकल्याण उन्मुखी बजट बताया है.
गिरिराज सिंह ने भी साधा निशाना
रोहित शर्मा पर कांग्रेस प्रवक्ता के टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “मैं किसी पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन रोहित शर्मा ने क्रिकेट जगत में बहुत उपलब्धि हासिल की है. उन्हें पता है कि कैसे फिट रहना है. लोग दूसरे पर कम ज्ञान दें और अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दें. वे रोहित शर्मा के फिटनेस की चिंता नहीं करें.”
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










