ePaper

राजद को अदालत, चुनाव आयोग और संविधान पर भरोसा नहीं : सुशील मोदी

Updated at : 07 Jul 2020 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
राजद को अदालत, चुनाव आयोग और संविधान पर भरोसा नहीं : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि बिहार को सड़क मुक्त और विकास रहित रखनेवाली लालटेन पार्टी को यदि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने की चिंता होती, तो वह वर्चुअल संवाद के विरोध में थाली ना पीटती.

विज्ञापन

पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि बिहार को सड़क मुक्त और विकास रहित रखनेवाली लालटेन पार्टी को यदि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने की चिंता होती, तो वह वर्चुअल संवाद के विरोध में थाली ना पीटती.

जब चुनाव आयोग कोरोना काल में सुरक्षित तरीके से मतदान कराने की तैयारी कर रहा है और बुजुर्गों के साथ-साथ संक्रमितों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था कर रहा है, तब राजद चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है.

जब अदालत लालू प्रसाद को जमानत ना दे, तो वे न्यायपालिका पर सवाल उठाते हैं और चुनाव हार जाएं, तो इवीएम को कोसते हैं. राजद को क्या बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान पर भरोसा नहीं है.

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अनलॉक- 2 के दौरान कोरोना संक्रमण रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. मास्क ना पहननेवालों पर कड़ाई का नतीजा है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 1139 लोगों पर जुर्माना लगाया गया.

दूसरी तरफ रोजाना 9000 से ज्यादा सैंपल की जांच भी करायी जा रही है. लोगों के ठीक होने की दर 78 फीसद हो चुकी है. पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो रहा है. राजद को कोरोना से निबटने में सरकार की मुस्तैदी दिखाई नहीं पड़ती.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन