कैंपस : इंटर व मैट्रिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन पांच अगस्त तक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jul 2024 8:06 PM

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर व मैट्रिक परीक्षा (2025) के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और अंतिम मौका दे दिया गया है

विज्ञापन

पटना. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर व मैट्रिक परीक्षा (2025) के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और अंतिम मौका दे दिया गया है. इसके तहत राज्य के 10वीं व प्लस टू स्तर के स्कूल वेबसाइट पर अपने यूजर आइडी व पासवर्ड के माध्यम से उक्त विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विलंब शुल्क के साथ पांच अगस्त तक कर सकते हैं. वहीं शुल्क का भुगतान दो अगस्त तक ही होगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवेदन भरने एवं शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन