राहुल गांधी भ्रष्टाचारियों के सरदार, अंग्रेजों की तरह कांग्रेस ने भी देश को वर्षों तक लूटा : सम्राट

Published at :27 May 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी भ्रष्टाचारियों के सरदार, अंग्रेजों की तरह कांग्रेस ने भी देश को वर्षों तक लूटा : सम्राट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यहां लालू प्रसाद का परिवार जिस तरह से शोर मचा रहा है, उससे यह स्पष्ट झलक रहा है कि ये सारे लोग भ्रष्टाचारी हैं. भ्रष्टाचारियों के सरदार (राहुल गांधी) दिल्ली से बिहार आये हैं. इनके नेतृत्व में पूरे देश में भ्रष्टाचार हो रहा है. जिस तरह से अंग्रेजों ने लूटा, उसी तरह कांग्रेस ने भी 55 वर्षों तक देश को लूटा है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यहां लालू प्रसाद का परिवार जिस तरह से शोर मचा रहा है, उससे यह स्पष्ट झलक रहा है कि ये सारे लोग भ्रष्टाचारी हैं. भ्रष्टाचारियों के सरदार (राहुल गांधी) दिल्ली से बिहार आये हैं. इनके नेतृत्व में पूरे देश में भ्रष्टाचार हो रहा है. जिस तरह से अंग्रेजों ने लूटा, उसी तरह कांग्रेस ने भी 55 वर्षों तक देश को लूटा है. श्री चौधरी ने कहा कि इनके बिहार आने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. इन लोगों का बिहार में कुछ होने वाला नहीं है. बिहार की जनता पहले ही तय कर चुकी है. देश के साथ ही बिहार के लोगों को भी केवल मोदी पर भरोसा है. सारे भ्रष्टाचारी एकजुट होकर देश को लूटने का प्रयास कर रहे हैं, मगर मोदी के रहते इनके नापाक इरादे कभी सफल होने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति करने वाले राजद और कांग्रेस को जनता पहले ही नकार चुकी है. परिवारवादी और भ्रष्टाचारी राजनीति के जनक कांग्रेस और राजद मुस्लिम तुष्टीकरण के जरिए वोट हासिल करना चाहते हैं. मगर जनता कांग्रेस की लूट-खसोट, गबन-घोटाले और राजद के जंगल राज को आज तक नहीं भूली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन