ePaper

रघुवंश, राबड़ी व शिवानंद तिवारी बने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Updated at : 05 Mar 2020 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
रघुवंश, राबड़ी व शिवानंद तिवारी बने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की तरफ से अनुशंसित राजद की 65 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को कर दी गयी. कार्यकारिणी में डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह,राबड़ी देवी और शिवानंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की तरफ से अनुशंसित राजद की 65 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को कर दी गयी. कार्यकारिणी में डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह,राबड़ी देवी और शिवानंद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी में नंबर दो की जगह राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह विधान पार्षद एसएम कमर आलम को दी गयी है.

तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य जगह दी गयी है. पार्टी में तीन उपाध्यक्ष, सात राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव 6 और 46 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रधान महासचिव मोहम्मद कमर आलम ने सूची जारी की. इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रवक्ता चितरंजन गगन उपस्थित रहे. राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर अहमद अशफाक करीम नियुक्त किये गये हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन