‘कोई माई का लाल कानून से खिलवाड़ नहीं कर सकता…’, CM बोले- UP में योगी बाबा, बंगाल में दादा और बिहार में सम्राट बैठा है

Updated:
विज्ञापन

सीएम सम्राट की फाइल फोटो

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि बिहार में अपराध करने वालों को अब राज्य छोड़ना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस को चुनौती देने वालों को 48 घंटे के भीतर जवाब मिलेगा और अपराधियों के पास नेपाल भागने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा.

विज्ञापन

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब बिहार में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी. अपराधियों को राज्य छोड़ना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जो भी पुलिस को चुनौती देगा, उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलेगा.

‘अब अपराधियों के पास बचा सिर्फ नेपाल का रास्ता’

फुलवारी शरीफ के नदियामा गांव में आयोजित सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के चारों तरफ अपराधियों के लिए मुश्किल हालात हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ उत्तर प्रदेश में योगी बाबा हैं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी दादा हैं और बिहार में सम्राट चौधरी बैठा है. अब अपराधियों को नेपाल ही भागना पड़ेगा. दूसरा कोई विकल्प नहीं है.

सीएम बोले- बिहार में कानून का राज कायम रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई माई का लाल कानून से खिलवाड़ नहीं कर सकता. बिहार में कानून का राज कायम रहेगा. किसी को भी कानून से खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने स्पीडी ट्रायल की व्यवस्था मजबूत की थी. अब उनकी सरकार अपराधियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करना चाहती है.

पुलिस को चुनौती देने वालों पर सख्ती

सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में एक वीडियो देखा, जिसमें एक अपराधी पुलिसकर्मी को हथियार दिखाकर धमका रहा था. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा. अपराधियों को यह समझ लेना चाहिए कि बिहार में कानून से ऊपर कोई नहीं है.

महिलाओं की सुरक्षा पर भी दिया भरोसा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह एक भाई की तरह उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा के लिए मैं हर सीमा तक जाऊंगा. महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

धार्मिक पर्यटन को लेकर भी बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बिहार के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा जाएगा. इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

इन स्थलों का होगा विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि मां मुंडेश्वरी मंदिर, हरिहरनाथ मंदिर, विष्णुपद मंदिर, नालंदा और विक्रमशिला महाविहार जैसे प्रमुख स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इन स्थानों तक बेहतर सड़क, परिवहन और पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सरकार धार्मिक पर्यटन सर्किट और विशेष कॉरिडोर विकसित करेगी. इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के विस्तार से होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यापार को लाभ मिलेगा. साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

Also Read: बिहार में 24 घंटे के भीतर हुए तीसरे एनकाउंटर की पूरी कहानी पढ़िए, बैरिकेडिंग देख भागा आरोपी, पुलिस पर कर दी फायरिंग

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन