CM हाउस का घेराव करेगी कांग्रेस, चौक-चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात, जानिए क्या हैं मांगें

Updated:
विज्ञापन

पुलिस बल तैनात

Congress Protest Patna: पटना की सड़क पर एक बार फिर प्रदर्शन होने वाला है. कांग्रेस सीएम हाउस का आज घेराव करेगी. उग्र प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. इनकम टैक्स चौराहे से सीएम हाउस तक प्रदर्शन किया जाएगा.

विज्ञापन

Congress Protest Patna: पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन होने वाला है. मंगलवार को यह प्रदर्शन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बैनर तले किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि पार्टी नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरेंगे. इस दौरान इनकम टैक्स से लेकर सीएम हाउस तक प्रदर्शन किया जाएगा. सीएम हाउस का घेराव करने की तैयारी की गई है.

अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन

दूसरी तरफ कांग्रेस और छात्र संगठनों के उग्र प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. खासकर जेपी गोलंबर और इनकम टैक्स चौराहे पर भारी पुलिस तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही वाटर कैनन भी मंगवा लिए गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि इस प्रदर्शन में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी शामिल हो सकते हैं.

इन मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, NSUI और कांग्रेस की तरफ से 5 मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है. इनमें शामिल हैं-

  1. बिहार में पेपर लीक
  2. बिहार में रोजगार
  3. शिक्षा व्यवस्था में सुधार
  4. भर्ती परीक्षाओं में होने वाली अनियमितता
  5. छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

NSUI के अध्यक्ष ने किया था ऐलान

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने 24 जुलाई को ही ऐलान किया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था, बिहार में 4 अगस्त को एनएसयूआई बड़ा आंदोलन करेगी. बिहार में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, कानून व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति चिंताजनक है. उस दौरान विनोद जाखड़ ने युवाओं और अभ्यर्थियों से प्रदर्शन में शामिल होने और अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की थी.

उन्होंने यह भी कहा था, आपसे अपील है कि चाहे विज्ञप्ति जारी करवाना हो, चाहे रिजल्ट समय पर निकलवाना हो, चाहे भर्तियां निकलवानी हो, बेरोजगार को रोजगार दिलवाना हो या फिर पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाना हो. इन सबके लिए 4 अगस्त को बड़ा आंदोलन करेंगे.

Also Read: नीतीश कुमार अगर CM रहते तो बांकीपुर नहीं हारती BJP? JDU MLA अनंत सिंह का जानिए जवाब


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन