पटना में NSUI का प्रदर्शन शुरू, बैरिकेडिंग तोड़ इनकम टैक्स चौराहा पहुंचे प्रदर्शनकारी

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते NSUI के कार्यकर्ता

Congress Protest Patna: पटना में कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पेपर लीक, रोज़गार और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सीएम आवास घेरने की तैयारी है.

विज्ञापन

Congress Protest Patna: पटना में कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है. बिहार में पेपर लीक, रोजगार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षाओं में होने वाली अनियमितता और छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज जैसे मुद्दों पर सीएम आवास को घेरने की तैयारी है.

एक छात्र को पुलिस ने किया डिटेन

प्रदर्शन कर रहे एक छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इंनकम टैक्स के पास भारी संख्या में छात्र इकट्ठा हो गए हैं. पुलिस उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है.

पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

बड़ी संख्या में है पुलिस की तैनाती

प्रदर्शन को देखते हुए इंकम टैक्स चौहारा पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती है. प्रदर्शन वाले इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस वाटर कैनन के साथ मौके पर मौजूद है.



विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन