पटना के गांधी मैदान में आईफोन छीना, बाइक सवार बदमाश मोबाइल लेकर फरार
निवासी राजीव कुमार पाण्डेय की फाइल फोटो
राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. गांधी मैदान थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का आईफोन लूट लिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है.
पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का आईफोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत पर गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.
ऑफिस जाते समय बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
जमालुद्दीनचक, खगौल निवासी राजीव कुमार पाण्डेय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 4 अगस्त की सुबह करीब 10:10 बजे वे मरीन ड्राइव होते हुए अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से कार्यालय जा रहे थे. इसी दौरान आयुक्त कार्यालय मोड़ से कुछ पहले पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी शर्ट की जेब पर झपट्टा मारकर आईफोन छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए.
सिम कार्ड कराया बंद, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत अपने मोबाइल में लगे सिम कार्ड को बंद करा दिया. इसके बाद गांधी मैदान थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश
गांधी मैदान थाना पुलिस ने बताया कि वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए