कैंपस : पीयू : मून कुमारी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान दिया गया

Published at :09 Oct 2024 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पीयू : मून कुमारी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान दिया गया

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पटना वीमेंस कॉलेज की पूर्व छात्रा व वरीय स्वयंसेविका मून कुमारी को सर्वोत्कृष्ट स्वयंसेवक सम्मान 2024 से विभूषित किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पटना वीमेंस कॉलेज की पूर्व छात्रा व वरीय स्वयंसेविका मून कुमारी को सर्वोत्कृष्ट स्वयंसेवक सम्मान 2024 से विभूषित किया गया. मून कुमारी को पटना विश्वविद्यालय की कार्यक्रम समन्वयक सह विभागाध्यक्ष स्नातकोत्तर गृह विज्ञान प्रो सुहेली मेहता ने सम्मानित किया. पिछले महीने राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर जय प्रकाश नारायण अनुशद भवन में चयनित सर्वोत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारी को सम्मानित किया गया था. इसमें पटना वीमेंस कॉलेज से दो स्वयंसेविका मून कुमारी और राजश्री राजके साथ ही कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमृता और डॉ शहला रिहाना को उत्कृष्ट सम्मान मिला था. मून कुमारी को यह सम्मान मिलने पर पटना वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर डॉ एम रश्मि ने बधाई देते हुए कहा कि दो कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमृता एवं डॉ शहला रिहाना और स्वयंसेविका में मून कुमारी और राजश्री रॉय को विश्वविद्यालय स्तर पर सम्मान मिलना गौरव की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन