पीयू : शिक्षकों के प्रोमोशन के लिए मांगे गये आवेदन

Published by : AMBER MD Updated At : 14 Oct 2025 7:26 PM

विज्ञापन

कॉलेजों और विभागों के पात्र शिक्षकों से लेवल 13ए से लेवल 14 के तहत प्रोमोशन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों और विभागों के पात्र शिक्षकों से लेवल 13ए से लेवल 14 के तहत प्रोमोशन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. इस संबंध में कुलपति के आदेश से रजिस्ट्रार ने अधिसूचना जारी की है. आवेदन प्रक्रिया 14 से 28 अक्तूबर तक चलेगी. शिक्षक पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की हार्ड कॉपी (छह प्रतियां, स्पाइरल बाइंडिंग में) संबंधित कॉलेज या विभागाध्यक्ष के माध्यम से अग्रेषित करनी होगी. इन सभी प्रतियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 31 अक्तूबर 2025 तक जमा करना अनिवार्य होगा. रजिस्ट्रार ने बताया कि यह प्रक्रिया राज्यपाल सचिवालय के अनुसार की जा रही है. सूचना की प्रतियां विश्वविद्यालय के सभी डीन, पीजी विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, निदेशक और अधिकारियों को भेजी गयी है. इसके लिए आइटी सेल को आवेदन प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी कार्यवाही की जिम्मेदारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन