ढिबड़ा दलित बस्ती में नल जल योजना का पाइप फटा, गंदा पानी पी रहे लोग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 12:59 AM
Patna News : फुलवारी शरीफ प्रखंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुरकुरी पंचायत अंतर्गत ढिबड़ा दलित बस्ती में लोग पेयजल के लिए फटे पाइप से गड्ढे में जमा पानी का उपयोग कर रहे हैं.
फुलवारीशरीफ. फुलवारी शरीफ प्रखंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुरकुरी पंचायत अंतर्गत ढिबड़ा दलित बस्ती में लोग पेयजल के लिए फटे पाइप से गड्ढे में जमा पानी का उपयोग कर रहे हैं. इससे लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. बस्ती में करीब 50 से 60 घर है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों को यहां फटे हुए पाइप को बदलने और शुद्ध पेयजल आपूर्ति की गुहार लगायी गयी है. इसके लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन इसका असर नहीं हुआ. स्थानीय मुखिया और जिला परिषद से भी इस बारे में पत्राचार कर समस्या का समाधान करने की गुहार लगायी है. इधर लोगों ने सरकार से जल्द से इस टोला में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था व जर्जर नल जल योजना के पाइप को बदल करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










