Patna Zoo की सैर हुई महंगी: टिकट, बोटिंग और पास के दाम बढ़े, अब इतना देना होगा एंट्री शुल्क

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Mar 2025 7:49 AM

विज्ञापन

Patna Zoo

Patna Zoo: पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में घूमना अब पहले से महंगा हो गया है. जू प्रशासन ने एंट्री टिकट, बोटिंग और मॉर्निंग वॉक पास के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी.

विज्ञापन

Patna Zoo: संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में अब घूमना महंगा हो गया है. जू प्रशासन ने टिकट और अन्य सुविधाओं की दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी. जू प्रशासन ने इसका प्रस्ताव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को फरवरी में भेजा था, जिसे विभाग से बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है.

बढ़ी एंट्री फीस

अब वयस्कों (Adult) के लिए टिकट 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है. स्कूल छात्रों के ग्रुप (कक्षा 10 तक, 10 या अधिक छात्र) को प्रति व्यक्ति 10 रुपये देना होगा, लेकिन इसके लिए पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा.

विशेष शुल्क

1 जनवरी को प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए 150 रुपये और बच्चों के लिए 60 रुपये रखा गया है. वहीं शिशु उद्यान का टिकट 10 रुपये कर दिया गया है.

बोटिंग के लिए भी बढ़े शुल्क

जू में बोटिंग का आनंद लेने के लिए अब अधिक पैसे खर्च करने होंगे. पहले जहां दो-सीटर बोट का शुल्क 80 रुपये और चार सीटर का 100 रुपया लगता था. अब उसे बढ़ाकर 100 रुपये और 120 रुपये कर दिया गया है. वहीं मछली घर का टिकट वयस्कों के लिए 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है, जबकि बच्चों के लिए यह 5 रुपये से बढ़कर 10 रुपये हो गया है.

मॉर्निंग वॉक पास का शुल्क भी बढ़ा

पटना जू में रोज़ाना करीब 9000 लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं. अब उन्हें पास के लिए अधिक भुगतान करना होगा. फिलहाल उन्हें तीन माह के लिए 1000 रुपये देना होता है. जिसे बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है. छह माह के लिए 1500 रुपये देना पड़ता था लेकिन अब 2000 रुपये चुकाना होगा. एक साल के पास के लिए 2000 की जगह अब 2500 रुपये का भुगतान करना होगा.

सीनियर सिटीजन पास:

तीन माह के लिए: 700 रुपये

छह माह के लिए: 1000 रुपये

एक साल के लिए: 1500 रुपये

जू में सुरक्षा बढ़ाने के लिए 250 CCTV कैमरे लगे

जू प्रशासन ने जानवरों की सुरक्षा और मॉनिटरिंग के लिए बड़े कदम उठाए हैं. करीब 250 नए सीसीटीवी कैमरे विभिन्न बाड़ों में लगाए गए हैं, जिससे जानवरों के स्वास्थ्य और गतिविधियों पर निगरानी रखना आसान होगा. आने वाले समय में एक सेंट्रल मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम भी बनाया जा सकता है, जहां से सभी जानवरों की निगरानी की जा सकेगी.

जू प्रशासन का कहना

जू प्रशासन का कहना है कि चिड़ियाघर के विस्तार, नई सुविधाओं और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए शुल्क बढ़ाया गया है. इससे जू में जानवरों की देखभाल और प्रबंधन को और बेहतर बनाया जा सकेगा.

Also Read: Amrit Bharat Train: बिहार को दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात, इस रूट पर तेज रफ्तार सेवा शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन