Amrit Bharat Train: बिहार को दूसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात, इस रूट पर तेज रफ्तार सेवा शुरू करने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
amrit bharat express|

Amrit Bharat Express

Amrit Bharat Train: बिहार को जल्द ही दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है. रेलवे अप्रैल 2025 से सहरसा से नई दिल्ली के बीच इस हाई-स्पीड ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन

Amrit Bharat Train: चुनावी साल में बिहार को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है. भारतीय रेलवे अप्रैल 2025 में सहरसा से नई दिल्ली के बीच दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी में जुटा है. संभावना जताई जा रही है कि इस ट्रेन का संचालन 14 अप्रैल 2025 से शुरू किया जा सकता है.

130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, कम समय में दिल्ली पहुंचेगी ट्रेन

इस हाई-स्पीड ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी, जिससे यह अन्य प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में दिल्ली तक का सफर कम समय में पूरा करेगी. इसमें 22 कोच होंगे, जिसमें 11 जनरल, 8 स्लीपर, 1 पेंट्री कार और 2 लगेज कम एलएसआरडी कोच शामिल होंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें एलईडी लाइट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और फोल्डिंग टेबल जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी.

बिहार को मिल रही हाई-स्पीड ट्रेनों की सौगात

पिछले साल दरभंगा से नई दिल्ली के बीच देश की पहली अमृत भारत ट्रेन शुरू की गई थी. अब सहरसा से दिल्ली के बीच यह ट्रेन बिहार के लिए दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी. यह ट्रेन पुश-पुल तकनीक पर आधारित होगी, यानी इसके दोनों सिरों पर इंजन लगे होंगे, जिससे ट्रेन की गति और स्थिरता बेहतर होगी.

रेलवे बोर्ड के आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार

रेलवे के अधिकारी इस नई ट्रेन के संचालन की तैयारी में जुटे हैं. हालांकि, रेलवे बोर्ड की ओर से अब तक आधिकारिक समय-सारिणी (शेड्यूल) जारी नहीं की गई है. इस ट्रेन के शुरू होने से सहरसा और आसपास के यात्रियों को दिल्ली तक तेज और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी.

Also Read: महाराष्ट्र के 122 करोड़ घोटाले की जांच बिहार तक पहुंची, NIA की मधुबनी में छापेमारी से हड़कंप

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन