पटना में सिवान की छात्रा ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी, किराये के मकान में मिला शव
Published by : Ashish Jha Updated At : 20 Apr 2025 11:52 AM
सांकेतिक तस्वीर
Patna News: मृतक लड़की नेहा के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद लड़की के परिजन पटना पहुंच रहे हैं. इलाके के लोगों का कहना है कि नेहा एक अच्छे स्वभाव की लड़की थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
Patna News: पटना. सिवान की एक छात्रा ने पटना में किराये के मकान में आत्महत्या कर ली है. छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी है. छात्रा का नाम नेहा कुमारी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि छात्रा पटना में रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा पटना के जक्कनपुर के पोस्टल पार्क रोड नंबर-3 में एक किराये के मकान में रहती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आत्महत्या के पीछे का कारण पता कर रही पुलिस
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नेहा कुमारी सीवान जिले की रहनेवाली है. रविवार की सुबह छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना के बाद इलाके में खलबली मच गई है. सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के अलावा फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी जांच-पड़ताल की है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. यह इलाका जक्कनपुर थाना क्षेत्र में आता है. नेहा के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद लड़की के परिजन पटना पहुंच रहे हैं. इलाके के लोगों का कहना है कि नेहा एक अच्छे स्वभाव की लड़की थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










